


जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में एक रिश्तेदार ने ही घर में घुसकर महिला भावना गौतम की तलवार से मंगलवार को हत्या कर दी। घरवालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि एक रिश्तेदार महिला से इस बात से नाराज था कि उसने उसे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह एक रात घर में तलवार लेकर छुप गया और मौका पाकर उसने महिला पर वार शुरू कर दिया।
महिला ने बचाव का प्रयास भी किया संघर्ष में आरोपी भी चोटिल हुआ। लेकिन महिला के पेट और अन्य जगह तलवार से वार करने से घायल हो गई और अधिक खून निकलने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।