Saturday, 29 August 2026

वेस्टइंस्पेक्टर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे के प्रयास से काबू पाया


वेस्टइंस्पेक्टर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने  डेढ़ घंटे के प्रयास से काबू पाया

उद्योग नगर इलाके में नगर परिषद नवलगढ़ पुलिया के नीचे सीएसडी थर्ड और मेट्रिक कोचिंग सेंटर के बीच खड़े वेस्ट इंस्पेक्टर में सुबह 5:30 बजेआग लग गई इसके बाद पेड़ के कचरे की ढेर की तरफ फैल गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। 

नगर परिषद की  फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया। नगर परिषद के फायर ऑफिसर ने बताया कि यह जली हुई बीड़ी या सिगरेट से लग सकती है जो कि  किसी ने  वेस्ट इंस्पेक्टर पर फेंक दी और उसके बाद धीरे-धीरे आग लग गई।  वेस्ट इंस्पेक्टर  के टायर पूरी तरह से जल चुके। लेकिन किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।


    Previous
    Next

    Related Posts