Saturday, 29 August 2026

खेल को खेल की भावना से खेलें, स्वास्थ्य के लिए जरूरी खेल : प्रभु बाडोलिया


खेल को खेल की भावना से खेलें, स्वास्थ्य के लिए जरूरी खेल : प्रभु बाडोलिया

टोंक जिले के निवाई- पीपलू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चैनपुरा के ग्राम भाँवती में भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने शहीद भगत सिंह नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए साथ ही स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है।उन्होंने कहा कि हार व जीत खेल के एक सिक्के के दो पहलू के समान ही है। बाडोलिया ने कहा कि हार होने पर निराश नही होना चाहिए वही जीत  होने पर अति उत्साहित नही हो बल्कि अपनी मेहनत से खेल की प्रतिभा में अधिक निखार लाए।

जिला महामंत्री प्रभु बसडोलिया ने कहा कि मेहनत करने वालो की कभी हार नही होती,एक न एक दिन जीत अवश्य होगी। उन्होंने कहा कि  खेल से खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक का विकास होता है।

कार्यक्रम में सरपंच  मदन लाल मीणा ,अशोक गुर्जर , अनिल जाट ,सुदामा चौधरी , प्रभु दयाल चौधरी ,मुकेश चौधरी , सौभाग मल जाट ,द्वारका प्रसाद जाट, राम राय ,राम अवतार जाट ,कैलाश जाट ,रणजीत सिंह नरूका, कजोड़ मल जाट ,सुरेश जाट, विष्णु कृपा आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts