Saturday, 29 August 2026

नरेंद्र मोदी की 31 मई को अजमेर में जनसभा, 8 लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता लाने के लिए दी जिम्मेदारियां


नरेंद्र मोदी की 31 मई को अजमेर में जनसभा, 8 लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता लाने के लिए दी जिम्मेदारियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई अजमेर कायड विश्राम स्थल विशाल सभा सफल बनाने के लिए प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ को संयोजक घोषित किया गया। भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर ने  बैठक ली । इस बैठक में सभी सांसदों विधायकों और जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई।

भीलवाड़ा, राजसंमद, टौक,नागौर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, पाली ओर 45 विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को सभा मे लाने की रणनीति तैयार की। 

मंगलवार अजमेर भाजपा बैठक में भाजपा सांसद रामचरण बौहरा,  कर्नल राज्यवर्धन सिंह, सुखबीर सिंह जौनपुरिया और भागीरथ चौधरी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी अनिता भदेल, अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन,भाजपा नेताओं का सिंह लखावत, सहित कई पदाधिकारियों के टारगेट तय  किए गए है

Previous
Next

Related Posts