Saturday, 29 August 2026

महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत,सीएम गहलोत का जताया आभार


महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत,सीएम गहलोत का जताया आभार

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन  की घोषणा करने का स्वागत करते हुए कांग्रेसियों ने सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया है।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने अदम्य साहस एवं वीरता से राजस्थान के इतिहास को सुशोभित करने वाले मेवाड़ रत्न महान योद्धा कुशल प्रशासक वीरता पराक्रम त्याग एवं देशभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर सीएम  गहलोत द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन करने पर  सीएन गहलोत का आभार व्यक्त किया है।

अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डाँ. श्रीगोपाल बाहेती डाँ. राजकुमार जयपाल पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टण्डन ,निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, डाँ संजय पुरोहित अजय तेनगौर, जूलियस क्लेमेट ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन ने भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।

इसी प्रकार नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली पार्षद नौरत गुर्जर, हेमंत जोधा , महेश चौहान , सर्वेश पारीक, लक्ष्मी बुंदेल शहर काग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, शैलेंद्र अग्रवाल पवन ओड, ब्लाक उपाध्यक्ष आरिफ खान, प्रवक्ता राजेश ओझा,  देशराज मेहरा, विश्राम चौधरी ,एडवोकेट सम्राट भीम सिंह, दिलीप सामनानी, सेम डेविडसन, अनुपमा दास, युवा काग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान, पायल जैन सोशल मिडिया प्रभारी प्रेमसिहं गौड ने भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड के गठन की घोषणा का स्वागत करते हुए सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts