Saturday, 29 August 2026

भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा 7 जून को भाजपा कार्यालय से शासन सचिवालय तक पैदल मार्च कर जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी बड़ा प्रदर्शन: सीपी जोशी


भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा 7 जून को भाजपा कार्यालय से शासन सचिवालय तक पैदल मार्च कर जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी बड़ा प्रदर्शन: सीपी जोशी

प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उसके खिलाफ कार्रवाई करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा अधिकारी है जो कि वर्ष 2014 से एक ही विभाग में जमा हुआ है और उसके विभाग में 2 करोड़ 31 लाख नगद और 1 किलो सोना पकड़ा जाता है । इसके अलावा आरपीएससी का सदस्य पेपर लीक के मामले में गिरफ्तार हो जाए । इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा 7 जून को भाजपा कार्यालय से शासन सचिवालय तक पैदल मार्च  कर जयपुर में सीएम अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ और सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत की जन विरोधी गतिविधियों को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा । 

उन्होंने कहा कि योजना भवन में जो नकद और सोना मिला है उसमें और कौन लोग शामिल है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल निचले स्तर के स्तर पर कार्रवाई की जा रही है कुछ लोगों को बचाया जा रहा है पूरा उन्होंने आप इसी का मामला उठाते हुए कहा कि लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है । उन्होंने कहा कि आरपीएससी का पुनर्गठन किया जाना जरूरी हो गया है।

भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार को जमकर घेरा और कहा कि डीआईटी  और  राजकोम में 3.50 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।इसमें करोड़ों का बकाया है उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दी और सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए जिससे कि मामले में कौन-कौन लोग लिप्त हैं उनको सजा दिलाई जा सके।

Previous
Next

Related Posts