Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर के साथ 50 किलोमीटर की यात्रा कर उनकी समस्याओं से हुए रूबरू


राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर के साथ 50 किलोमीटर की यात्रा कर उनकी समस्याओं से हुए रूबरू

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अब आम लोगों के बीच रहकर चर्चा का विषय बनने का सिलसिला उनका भी जारी है। सोमवार रात को अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किलोमीटर  सफर उन्होंने ट्रक ड्राइवर के साथ तय किया।

राहुल गांधी अपनी मां से मिलने के लिए दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे।  अंबाला से उन्होंने ट्रक ड्राइवर के साथ बैठकर उसकी मन की बात और समस्याएं सुनी। इस बीच उन्होंने ट्रक को सुबह 5:30 बजे अंबाला सिटी के मंजी साहब गुरुद्वारे पर रुकवाया फिर गुरुद्वारे में माथा टेका इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बात की और लंदन में प्रसाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि देश में 90 लाख ड्राइवर है और वे अधिकांश रात्रि को ही ट्रक चला कर सामान को इधर-उधर ले जाने का काम करते हैं। उनकी अपनी समस्या है उनकी समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने उनके साथ 50 किलोमीटर की यात्रा की।इसके बाद वह अपनी मां से मिलने के लिए शिमला पहुंचे हैं। सोनिया गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस पर रुके हुए हैं।


Previous
Next

Related Posts