Saturday, 29 August 2026

गर्लफ्रेंड की बात को लेकर पत्नी से झगड़ा, पति ने नशे में सिलबट्टे से वार कर सिर फोड़ा, मामला दर्ज


 गर्लफ्रेंड की बात को लेकर पत्नी से झगड़ा, पति ने नशे में  सिलबट्टे  से वार कर सिर फोड़ा, मामला दर्ज

गर्लफ्रेंड की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ गुस्साए पति ने सिलबट्टे से पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान की हालत में पत्नी को घायल अवस्था में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। हरमाड़ा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि व्यास कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी अरुण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराइए। उनकी मम्मी बबीता देवी पिछले 10 साल से नागल  पुरोहितानन में रहती थी। 10 दिन से हरमाड़ा में रह रही है उसके पिता प्रफुलचंद्र का  सुमित्रा नामक महिला से अफेयर चल रहा है। पिता अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पत्नी से आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। 

19 मई को दोपहर 3 बजे पिता शराब के नशे में घर आए खुद की गर्लफ्रेंड की बात को लेकर मम्मी से झगड़ा करने लगे गुस्से में आकर सिलबट्टी से सिर पर वार कर दिया। वह  लहूलुहान होकर गिर गई और घायल अवस्था में इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Previous
Next

Related Posts