Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद दीया कुमारी 22 और 23 को राजसमंद जिले का दौरा, कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर करेगी माल्यार्पण


भाजपा सांसद दीया कुमारी 22 और 23 को राजसमंद जिले का दौरा, कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर करेगी माल्यार्पण

राजसमंद से भाजपासांसद दीया कुमारी 22 और 23 मई को राजसमंद जिले की चारों विधानसभाओं में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगी। 

मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद दीया कुमारी 22 मई सोमवार को प्रातः 11:30 बजे कुंभलगढ़ में ओदी चौराहे पर वीर शिरोमणि  महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण, 11:45 बजे रामकुई में केलवाड़ा से सायरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लोकार्पण, दोपहर 12:05 बजे सती का छापर में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम, सायं 07 बजे नाथद्वारा में बार एसोसिएशन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेगी। 

भाजपा सांसद दीया कुमारी 23 मई मंगलवार को प्रातः 10बजे देवथडी रोड़ पर माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर कार्यक्रम, 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट में दिशा की मीटिंग, दोपहर 12:30 बजे भाजपा कार्यालय राजसमंद पर आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति और दोपहर 3 बजे भीम विधानसभा के ताल में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेगी।



Previous
Next

Related Posts