Saturday, 29 August 2026

राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर इंदिरा रसोई में गरीबों को निशुल्क भोजन कराया


राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर  इंदिरा रसोई में गरीबों को निशुल्क भोजन कराया

पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कमेटी की और से इंदिरा रसोई, पुराना प्राइवेट बस स्टैंड अजमेर में निशुल्क भोजन व्यवस्था कर सेवा कार्य किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी श्रद्धाञ्जली अर्पित की गयी l

अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धाञ्जली दी तथा उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताये हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लियाl

अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि  मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी  ने ही दिलाया। साथ ही  आसाम समझौता, पंजाब में लोंगोवाल समझौता करा शांती पूर्ण चुनाव कराने में भी राजीव जी का महत्वपूर्ण योगदान थाl 

कार्यक्रम में स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धाञ्जली अर्पित करने वाले कांग्रेसजनों और ब्लॉक पदाधिकारियों में शैलेंद्र अग्रवाल के साथ मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पार्षद सर्वेश पारीक, अनुपमा दास, आरिफ खान, कमल सैन, प्रिंस ओबिडाया, युनुस शेख, हितेश जैन, निमेश चौहान,पंकज छोटवानी, नरेश सोलीवाल, विकास चौहान, राजेंद्र जादम, रवि दग्दी, पुष्पेंद्र ओझा, राजेश ओझा, कमल कृपलानी, राजीव कछावाह, पीयूष सुराणा, प्रेमसिंह गौड़, अशोक शर्मा, मुकेश सबलानिया, राहुल तेजी, महेंद्र जोशी, चंद्र प्रकाश, गौरव अग्रवाल व अशोक सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे l


Previous
Next

Related Posts