


बजट घोषणा सत्र 22-23 में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विधानसभा में 10-10 करोड़ रुपए सड़कों के लिए दिए थे। सांगानेर के भांकरोटा क्षेत्र से वार्ड 66,67 की विभिन्न कोलोनिय में रविवार को सड़कों का विधिवत उद्घाटन सांगानेर से प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
रविवार को वार्ड नं 67 मालियों की ढाणी चिमनपुरा में सड़क निर्माण,गणपतपुरा टीबा वाली ढाणी में रोड निर्माण ,गनपतपुरा रोड जेडीए कॉलोनी शिव मंदिर के आगे पेच वर्क,मालियों की ढाणी चिमनपुरा में सड़क निर्माण ,पंचोलियों की ढाणी ,जैन विहार कमलेश कुमावत , वार्ड 66 की निमोई सिटी में रोड निर्माण ,पश्चिम विहार फब्लाक में सड़क निर्माण , केसरी चन्द चौधरी नगर सरपंच की ढाणी में,एकता नगर एस ब्लाक में सड़क बंदावालों की ढाणी नारायण विहार ,महिमा वैलेंटाइन में सड़क निर्माण का विधिवत उद्घाटन पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने किया।
भारद्वाज ने बताया कि संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित सत्र 2022- 2023 की 10 करोड़ रुपए की सड़कों का कार्य सांगानेर में जल्दी ही पूरा होगा। जिससे सांगानेर के लोगो को काफी राहत मिलेगी। लेकिन पिछले 20 सालों का गड्ढा इतनी जल्दी भरने वाला नही है।अभी शीघ्र ही बजट 2023-2024 सड़कों के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है बाकी बची सड़को को उससे पूरा करने का प्रयास करेंगे। लेकिन पिछले 4 वर्ष से घर बैठे भाजपा के विधायक अब जनता के बीच निकलकर केवल सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास के कार्यों का श्रेय लेने की झूठी कोशिश करते हैं लेकिन अब जनता को समझना होगा और ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार रहना होगा ।
भारद्वाज ने कहा कि सांगानेर से चुनाव हारने के बाद भी मेरे आग्रह पर सीएम गहलोत ने सांगानेर को सैटेलाइट अस्पताल , 2 सरकारी कॉलेज ,13 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय , सिटी पार्क , जयपुर चौपाटी , आयुर्वेदिक अस्पताल , आयुर्वेद कॉलेज , हार्टिकल्चर कॉलेज ,बीसलपुर का पानी , चारों तरफ़ सड़के जैसी अनेकों सौगातें दी हैं । पिछले 20 वर्ष से भाजपा के जीत रहे विधायकों और सांसदों की अनदेखी की वजह से सांगानेर के विकास का पहिया रुका हुआ था। लेकिन इन 4 वर्षों में सांगानेर की गली गली में विकास दिखने लगा है और सांगानेर के सर्वांगीण विकास के लिए आप सब साथियों के सहयोग से मेरी मेहनत अनवरत जारी रहेगी।
इस अवसर पर पार्षद मानसरोवर ब्लॉक अध्यक्ष रतन लाल सैनी , मंडल अध्यक्ष रणजीत सूला, पार्षद प्रत्याशी महेश शर्मा , कृष्णावतार शर्मा , दिनेश सुला , सीताराम शर्मा , रामविलास शर्मा, अमित, सुरेश पांचाल, महेंद्र सिंह, डॉ. राकेश खजोटिया, भगत सिंह , राजेंद्र गुप्ता , पूनम शर्मा , राहुल जाजोरिया, ओपी धानका , नरेंद्र , धर्म सिंह , कैलाश गहलोत , लवली , मनोज शर्मा , महेश बंदावाला, कजोड़ बंदावला, रवि बंदावाला, एम के शर्मा सुभाष भार्गव , कजोड शर्मा ,हेमराज कोठोत्या शंकर पारीक आदि मौजूद रहे ।