Saturday, 29 August 2026

डीओआईटी के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव ने ₹ 2 करोड़ 31 लाख नोट और 1किलो सोना रिश्वत से एकत्रित किए , हिरासत में लेकर एसीबी ने किया मामला दर्ज


डीओआईटी के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव ने ₹ 2 करोड़ 31 लाख नोट और 1किलो सोना रिश्वत से एकत्रित किए , हिरासत में  लेकर एसीबी ने किया मामला दर्ज

शासन सचिवालय के पीछे स्थित योजना भवन के अलमारी में ₹ 2 करोड़ 31 लाख और 1 किलो सोना  डीओआईटी के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव के होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने संयुक्त निदेशक यादव के निवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया।  पुलिस ने अब मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंप दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है और पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि यह नगद रुपया और सोना रिश्वत की पैसे से एकत्रित किया गया है। 19 मई की रात को इस बात की जानकारी मिली थी और पता लगा था कि की योजना बन के बेसमेंट वाले दो अलमारियों में ₹ 2 करोड़ 31 लाख नगद और 1 किलो सोना बरामद हुआ है। अलमारी में रखे ट्रॉली सूटकेस में ₹ 2000 और ₹500 के नोट थे इसमें ₹2000 के 7298 नोट और ₹500 के 17 हजार 107 नोट पाए गए थे। जो सोना 1 किलो पाया गया है उसकी कीमत ₹ 62 लाख है ।

Previous
Next

Related Posts