Saturday, 29 August 2026

भैरवधाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने प्याऊ का मंत्रोचार से किया उद्घाटन


भैरवधाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने प्याऊ का मंत्रोचार से किया उद्घाटन

भोपो का बाड़ा वार्ड 62 में रामदेव मन्दिर प्रागण में सरोज जल मन्दिर प्याऊ का उद्वाघाटन करने शुक्रवार को राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज पहुंचे जहाँ हजारों की संख्या में महाराज के भक्तों ने बैंडबाजों ढोल फुलमालाओ द्वारा स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया।

वार्ड 62 के पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने महाराज की अगवानी कर साफा बांध कर स्वागत किया। वही चम्पालाल महाराज ने अपना पहना हुआ साफा पार्षद तुनवाल को पहनाया।

पार्षद तुनवाल ने बताया कि भैरवधाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के करकमलों द्वारा  विधि विधान मंत्रोचार के साथ सरोज जल मन्दिर का उद्वघाटन किया गया है।

पार्षद ने कहा कि स्व श्री नवरत्न मल सोनी पुत्र स्व अर्जुन लाल सोनी की पुण्य स्मृति में सुनील कुमार सोनी की और से अत्याधुनिक प्याऊ का निर्माण किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों के साथ महाराज जी के  हजारों भक्त शामिल हुए।

    Previous
    Next

    Related Posts