Saturday, 29 August 2026

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने ली शपथ, राहुल ने 5 वादों को पूरा करने घोषणा, कैबिनेट लगाई मोहर


सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने ली शपथ, राहुल ने 5 वादों  को पूरा करने घोषणा, कैबिनेट लगाई मोहर

कर्नाटक में शनिवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री की शपथ ली।  डीके शिवकुमार  को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे सहित आठ को मंत्री की शपथ राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दिलाई। शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में डॉक्टर जी परमेश्वर, के  एच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटील है इसके अलावा राज्यमंत्री सतीश जार कीहोली,  प्रियाक खरगे,  रामलिंगा रेडी और जमीर अहमद खान शामिल है।

शपथ ग्रहण के बाद राहुल गांधी मंच  पर पहुंचे और उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हमने जो 5 वादे किए थे उसे कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा। शपथ ग्रहण में नौ विपक्षी पार्टियों के नेता मौजूद रहे। इनमें महबूबा मुफ्ती (पीडीपी ), नीतीश कुमार ( जेडीयू), तेजस्वी यादव ( आरजेडी ), डी राजा और सीताराम येचुरी (लेफ्ट), एमके स्टालिन ( डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), फारूख अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), कमल हासन (मक्कल नीधि माईम) शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र  बघेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार विधानसभा पहुंचे और उन्होंने कैबिनेट की बैठक लेकर राहुल गांधी ने जिन 5 वादों की बात गई उसे प्रस्ताव लेकर पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कैबिनेट ने आदेश दे दिया है 1 सप्ताह के भीतर फिर बैठक होगी और पांचों कारणों को लागू कर दिया जाएगा।


Previous
Next

Related Posts