


भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक लाडनूं जैन विश्व भारती जिला नागौर में शुक्रवार को संपन्न हुई।
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर साथ ही वंदे मातरम गीत के साथ की गई। पदाधिकारी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में पार्टी संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा , राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महामंत्री भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा,मदन दिलावर और अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।