Saturday, 29 August 2026

एब्डोमिनल कैंसर डे पर मेगा शो: डॉ. जैन की टॉक और कबीर की जुगलबंदी, एबीसीडी वॉकिंग फेस्ट और वॉकर्स अवार्ड 21 मई को


एब्डोमिनल कैंसर डे पर मेगा शो: डॉ. जैन की टॉक और कबीर की जुगलबंदी, एबीसीडी वॉकिंग फेस्ट और वॉकर्स अवार्ड 21 मई को

एब्डोमिनल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है लेकिन इस बीमारी का पूर्ण इलाज संभव है, समय पर इलाज और अर्ली डायग्नोसिस से। एब्डोमिनल कैंसर का पता लगाने और रोकथाम पर जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता महसूस हुआ जागरूकता फैलाने के लिए, इसलिए प्रतिवर्ष 19 मई को पूरे विश्व में ’एब्डोमिनल कैंसर डे’ के रुप में इसे मनाया जाता है। 

एब्डोमिनल कैंसर ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. संदीप जैन और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष ’एब्डॉमिनल कैंसर ट्रस्ट’ और आईआईईएमआर के तत्वावधान और फोर्टिस हॉस्पिटल के सहयोग से एब्डॉमिनल कैंसर डे के पांचवे संकरण का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। एब्डोमिनल केसर डे के कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडर, डॉ. संदीप जैन की टॉक और कबीर कैफे की शानदार जुगलबंदी के साथ हुई। 

टॉक में पेट के कैंसर के कारण जो जेनेटिक और जीवन शैली गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर पैदा करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। गॉलब्लैडर की पथरी को नजरअंदाज करना खतरनाक और कभी-कभी जीवन के लिए खतरा हो सकता है। रोगियों द्वारा निर्धारित जांच न करवाने की आदत कुछ मामलों में घातक साबित होती है। एब्डोमिनल कैंसर के अर्ली स्टेज में डायग्नोसिस और प्रभावी उपचार से मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। प्रभावी उपचार रोग के स्टेजेस के आधार पर सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के उपयोग से संभव है पर डिस्कशन किया गया।

इस मौके पर संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष, पंडित सुरेश मिश्रा, मुख्य अतिथि, हाईकोर्ट जज उमाशंकर व्यास, आईजी विकास कुमार, आईपीएस, सुनील दत्त, नंदिनी व्यास, गजेंद्र सिंह, डॉ. कांता धवन; सुभाष जोशी; डॉ एस एस शर्मा, डॉ माला अरुण, फोर्टिस हॉस्पिटल जयपुर के निदेशक नीरव बंसल, प्रसन्न ख़मेसरा, सुरेश कींकीं, एडवोकेट कमलेश शर्मा, प्रमिला संजय और मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजुद रहे।

इस दौरान देश के सबसे प्रसिद्ध लोक-फ्यूजन बैंड, कबीर कैफे की परफॉर्मेंस में उन्होंने में मन लागो मेरो यार फकीरी में, मत कर माया को अहंकार, चदरिया झीनी रे झीनी, होशियार रहना रे नगर में चोर आवेगा, घट घट में पंछी बोलता है, जरा हल्के गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले आदि की म्यूजिकल परफॉर्मेंस दे कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जयपुर वॉकिंग फेस्ट के प्रतिभागियों के लिए किट भी वितरित किए गए।

21 मई को एबीसीडी (एब्डॉमिनल कैंसर डे) वॉकिंग फेस्टिवल का आयोजन जयपुर के जलेबी चौक से होगा जो हेरिटेज रूट से गुज़रेगा। साथ ही जयपुर सुपर वॉकर अवार्ड्स उन लोगो को दिए जाएंगे, जिन्होने दूसरों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरणा बने या प्रेरक साबित हुए।

    Previous
    Next

    Related Posts