


सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निलाभ दुबे को खातीपुरा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के निर्देशानुसार जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने अपनी जयपुर शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खातीपुरा मंडल अध्यक्ष के पद पर निलाभ दुबे को 2 वर्ष के लिए नियुक्ति देकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि निलाभ दुबे समाज में विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं तथा समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते है और समाज सेवा में गहरी अभिरूची है।
सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने एवं संगठित करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेगे। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाए। भगवान परशुराम जी आपकी सदैव मदद करें।
इस अवसर पर जयपुर शहर प्रमुख महामंत्री मनोज मिश्र, विधाघर नगर विधानसभा के अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।