


महज 4 साल की मासूम ने जब कहा कि बड़े पापा ने खून निकाल दिया है। इसके बाद वह बेसुध हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
टोंक जिले के निवाई से 11 किलोमीटर दूर गांव में यह घटना घटी है। आरोपी के दो बच्चे हैं उसने इस तरह की वारदात क्योंकि पुलिस पता लगा रही है।
मासूम का पिता सवाई माधोपुर में वाटर फिल्टर मशीन का काम करता है और ताऊ गांव में ही ट्रैक्टर मिस्त्री है दोनों परिवार में खूब आना जाना है। 18 मई देर रात हो निवाई में उसकी बुआ के कुआं पूजन का कार्यक्रम था। मासूम और उसका परिवार गांव में आया हुआ था । ताऊजी और उसका परिवार भी आया हुआ था। रात्रि को 12:00 बजे मासूम का ताऊ बिना किसी के बताए उसे साथ लेकर निकल गया उसके करीब 1 घंटे बाद परिवार को गांव के लिए रवाना होना था लेकिन मासूम कहीं नहीं मिली।
ताऊ भी गायब था सब हैरान थे किसी को कुछ पता नहीं था कि दोनों कहां गए हैं इसी दौरान मासूम की बड़ी बहन बोली उसे तो बड़े पापा ले गए हैं। इसके बाद मासूम के पिता ने अपने बड़े भाई को फोन लगाया लेकिन फोन बंद था कई बार कोशिश की लेकिन फिर भी कौन बंद मिला। इसके बाद मासूम के घरवाले गाड़ी में गांव के लिए रवाना हो गए सोचा कि घर चलें गए होंगे और पिता सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गया।
रात्रि 1:30 बजे मासूम की मां गांव पहुंच गई थी। वहां घर के सामने ही मासूम बेसुध पड़ी थी खून से लथपथ ऐसे में मां घबराई और और पूछा क्या हो गया है। फिर मासूम में इतना ही कहा कि बड़े पापा ने खून निकाल दिया है और बेसुध हो गई। ऐसे में मां ने अपने पति को फोन कर वापस बुलाया घर पहुंचने के बाद उसे यकीन नहीं हुआ कि यह सब कुछ मेरा बड़ा ही कर सकता है। इसके बाद रात को ही पुलिस को सूचना दी गई और उसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। मासूम को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।