


पत्नी ने प्रेमी और उनके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसे आबू पर्वत की पहाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 दिन की तलाश के बाद उसके पति के आधे धड को तलाशने में सफलता हासिल की है। आधे शरीर को जानवर खा गए हैं। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।
बाड़मेर जिले के बाखासर थाना इलाके के हेमावास गांव का एक युवक सेधाराम पिछले 8 दिन से गायब था। 12 मई को बाखासर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है। कड़ी पूछताछ की जा रही है।
बाखासर पुलिस थाने में 18 मई को मृतक के भाई गोकलाराम ने पत्नी मांगी देवी, प्रेमी पन्नाराम और माला राम के खिलाफ हत्या की साजिश करने का मामला दर्ज कराया है। मृतक 10 मई को गुजरात मजदूरी करने निकला था ।लेकिन वह गुजरात नहीं पहुंचा जब उसके इस सेठ का घर पर फोन आया कि वह नहीं आया है।
मृतक के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि मृतक गोकलाराम की शादी 3 साल पहले गुजरात में हुई थी। मृतक के कोई संतान नहीं है मृतक की पत्नी मांगी का बंद आराम से अवैध संबंध था। उन्हीं लोगों ने मेरे भाई का अपहरण कर हत्या कर दी है। बाखासर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है । पुलिस आरोपियों को लेकर आबू पर्वत पहुंची है और अब पूछताछ की जा रही है।