


पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सुभाष महरिया एक बार फिर से भाजपा में लौट आए हैं। भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इसी के साथ पूर्व आईएएस अधिकारी पी आर मीणा,पूर्व आईपीएस अधिकारी गोपाल मीणा, रामदेव सिंह खेरवा, भवानी सिंह कालवी और उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
भाजपा मुख्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया,पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर और विजय बैसला की मौजूदगी ने भी आज चर्चा का विषय बनाए रखा।कार्यक्रम का संचालन विधायक वासुदेव देवनानी ने किया।
सुभाष महरिया तीन बार सीकर से भाजपा के सांसद रहे हैं। वर्ष 2014 में टिकट नहीं मिलने से नाराज सुभाष महरिया भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे पूर्णविराम वहां उन्हें अधिक महत्व नहीं मिला यही कारण है कि वे फिर से लौटकर भाजपा में आ गए हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ लक्ष्मणगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि शेखावाटी में राजपूतों में दबदबा रखने वाले पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर से उनकी सुलह हो गई । ऐसे में वह अब दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वर्ष 2013 में उन्हें चुनाव हरा चुके हैं।