Saturday, 29 August 2026

सांगानेर में अल्पसंख्यक समुदाय के हॉस्टल की जमीन आवंटन के विरोध में भाजपा सांसद बोहरा और विधायक डॉ. लाहोटी ने आवासन मंडल कार्यालय का घेराव कर दिया ज्ञापन

 सांगानेर में अल्पसंख्यक समुदाय के हॉस्टल की जमीन आवंटन के विरोध में भाजपा सांसद बोहरा और विधायक  डॉ. लाहोटी ने आवासन मंडल कार्यालय का घेराव कर दिया ज्ञापन

कांग्रेस सरकार द्वारा तुष्टिकरण की नीति के चलते सांगानेर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए हॉस्टल बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को हिंदू संगठनों के साथ जयपुर शहर भाजपा के सांसद रामचरण बोहरा और सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ.अशोक लाहोटी ने शामिल होकर विरोध किया। 

सेक्टर-5 आवासन मंडल कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। आवासन मंडल   कार्यालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

 उल्लेखनीय है कि इसके विरोध में सांगानेर का बाजार गुरुवार को बंद रहा था।

Previous
Next

Related Posts