


भाजपा राजस्थान द्वारा प्रदेश भर में गुरुवार को दीवार लेखन का कार्य का शुभारंभ किया गया इस दीवार लेखन के माध्यम से भाजपा हर बूथ तक कमल का फूल और प्रदेश भाजपा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी और प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बेनकाब करने का कार्य अपने स्लोगनो के द्वारा करेगी।
भाजपा प्रदेश प्रचार प्रसार विभाग के सह संयोजक राजेश तांबी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 18 मई को प्रदेश भर में दीवार लेखन का कार्य का शुभारंभ हुआ चित्तौड़गढ़ में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशीजी सिविल लाइंस जयपुर में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ टोंक में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बांसवाड़ा में उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया भरतपुर में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, डूंगरपुर में सांसद कनक मल कटारा एवं राजसमंद में प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा जालौर सिरोही में विधायक जोगेश्वर द्वारा आज दीवार लेखन कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा के तमाम विधायक सांसद प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हर बूथ पर दीवार लेखन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बेनकाब किया जाएगा उक्त कार्यक्रमो में प्रचार प्रसार विभाग के प्रभारी अशोक सैनी संयोजक निर्मल शर्मा सह संयोजक मनोज जी शर्मा की भी उपस्थिति रही।