Saturday, 29 August 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का साइंस और कॉमर्स का परीक्षा परिणाम जारी


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का साइंस और कॉमर्स का परीक्षा परिणाम जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट गुरुवार रात 8:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर और संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने रात 8:00 बजे रिजल्ट जारी किया। बोर्ड का कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 प्रतिशत और साइंस का रिजल्ट 95.65 प्रतिशत रहा है।

कॉमर्स में सवाई माधोपुर का रिजल्ट 100% और साइंस में डूंगरपुर का 97.9 3 प्रतिशत रहा है। सबसे कम कॉमर्स में भीलवाड़ा का रिजल्ट 87.68 प्रतिशत और साइंस में जैसलमेर का 90.34 प्रतिशत रहा है। साइंस में सीकर के आकाश चौधरी को 99 प्रतिशत अंक आए हैं।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर मीणा ने बताया कि  साइंस में नियमित छात्रों का परीक्षा परिणाम 97.19 प्रतिशत और प्राइवेट छात्रों का 51.73 प्रतिशत रहा है। कॉमर्स में नियमित छात्रों का परीक्षा परिणाम 96.94 प्रतिशत और  प्राइवेट छात्रों का परीक्षा परिणाम 46.07 प्रतिशत रहा है।

परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.inपर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।



Previous
Next

Related Posts