

संगरिया विधानसभा में महंगाई राहत कैंप में ग्रामीण वासियों को फायदा मिले और जरूरतमंदों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो पाए इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा ने 24 अप्रैल से संगरिया विधानसभा के अंदर एक रथ चला रखा है।
अशोक रथ आगामी दिनों में आने वाले अस्थाई कैंपों की जानकारी संगरिया विधानसभा में सभी गांव के अंदर पहुंचा रहा है कि आने वाले दिनों में कैंप कहां-कहां लगेंगे और आप अगर 2 दिनों के अंदर अपने गांव में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके तो किस तारीख को किस गांव के अंदर कैंप लगेगा यह जानकारी ग्राम वासियों को दे रहा है। महंगाई राहत कैंप में ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों को फायदा पहुंचे और योजनाओं को अपनाने के लिए यह एक अनूठा प्रचार और प्रसार का तरीका है।
संगरिया विधानसभा में प्रचार-प्रसार का यह रिजल्ट सामने आ रहा है कि हर गांव के अंदर ज्यादा से ज्यादा लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं और योजनाओं के तहत गारंटी कार्ड प्राप्त कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा चलाए गए इस महंगाई राहत कैंप में सभी के वर्गों के लोगों को फायदा पहुंचा है और लोगों ने अपने-अपने गारंटी कार्ड प्राप्त करके महंगाई के ऊपर एक कड़ा प्रहार किया है।