


सीकर से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय जयपुर पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सुभाष महरिया भाजपा के सांसद रह चुके हैं और उन्होंने टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा छोड़ दी थी । आप उन्हें भाजपा में शामिल हो रहे हैं । ऐसा माना जा रहा है कि वे लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।