


आखिर 4 दिन के अंतराल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार सिद्धारमैया को सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद डीके शिवकुमार इस बात के लिए राजी हो गए कि वे डिप्टी सीएम बन जाएंगे । प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा अभी तय नहीं है।
गुरुवार शाम 7 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता निर्वाचित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील कुमार शिंदे, भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया भी मौजूद रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण हो सकता है। विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया को नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल से मुलाकात और सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा ।
डीजे शिव कुमार ने गुरुवार को कहा कि मैं पार्टी के फार्मूले से राजी हूं। लोकसभा चुनाव है और मैं जिम्मेदारी के साथ तैयार हूं। पार्टी के हित के एक को ध्यान में रखते हुए मैंने सहमति दी है।