Saturday, 29 August 2026

एक तरफा प्यार में महिला शिक्षक की युवक ने की हत्या, आरोपी फरार


एक तरफा प्यार में महिला शिक्षक की युवक ने की हत्या, आरोपी फरार

नाका मदार इलाके में मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे एक महिला टीचर की उसके कथित प्रेमी में चाकू से ताबड़तोड़ हमला का हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या एक तरफा प्यार में की गई।अलवर गेट थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस ने बताया कि नाका मदार पुलिस चौकी के सामने धोला भाटा निवासी कीर्ति सोनी पत्नी सूरज चौहान पर रामगंज निवासी विवेक सिंह ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के समय महिला टीचर का दोस्त प्रोफेसर अनिल शर्मा  कुछ दूरी पर मौजूद था। इसके बाद महिला को लेकर जेलर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला कोटड़ा की प्राइवेट स्कूल में टीचर है। अप्रैल माह में प्रोफेसर अनिल शर्मा से महिला की दोस्ती हुई थी इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई इस बीच रामगंज निवासी विवेक सिंह कीर्ति से प्यार करने लगा। वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था इसको लेकर कीर्ति परेशान थी। 

प्रोफेसर अनिल शर्मा को महिला शिक्षक  कीर्ति ने सारी बात बताई  थी  इसके बाद बातचीत करने के लिए ही प्रोफेसर  अनिल शर्मा ने विवेक को  समझाने बुलाया था। प्रोफेसर रानी शर्मा ने ही  विवेक को रेस्टोरेंट में बातचीत करने  बुलाया था और बातचीत के बाद तीनों निकल गए थे। महिला शिक्षक और कथित प्रेमी  के बीच कुछ कहासुनी हुई और नाराज कथित प्रेमी ने चाकू से वार कर  महिला शिक्षक की हत्या कर दी।  उल्लेखनीय है कि महिला टीचर का पति चेक बाउंस में 2 साल से सेंट्रल जेल में बंद है। 


Previous
Next

Related Posts