Saturday, 29 August 2026

राजस्थान प्रदेश काग्रेस कमेटी ने अजमेर कांग्रेस उत्तर के दोनों ब्लॉकों की कार्यकारिणी की घोषित,आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ ने दी शुभकामनाएं


राजस्थान प्रदेश काग्रेस कमेटी ने अजमेर कांग्रेस उत्तर के दोनों  ब्लॉकों की कार्यकारिणी की घोषित,आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

 कांग्रेस ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का 20 साल का कब्जा समाप्त करने के लिए रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस युवा, जातिगत समीकरण और भाजपा के वोट बैंक पर फोकस कर काम कर रही है। ब्लॉक स्तर के संगठनिक गठन में इसकी पहली झलक सामने आई है। 

राजस्थान प्रदेश काग्रेस कमेटी ने प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार मंगलवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों की कार्यकारिणी घोषित की है। उत्तर क्षेत्र के अ और ब ब्लाकों की कार्यकारिणी में पहली बार चुनाव और कांग्रेस की रणनीति को ध्यान में रख कर काम किया गया है। दोनों ब्लॉकों में 102 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें 83 नए व 19 पुराने अनुभवी पदाधिकारी हैं। कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों को साधा गया है। पहली बार संगठन महासचिव की महत्वपूर्ण नियुक्तियों के तहत उत्तर ए में वाल्मीकि समाज से रोहित तम्बोली और उत्तर बी से माली समाज से राजश्वरी गहलोत को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में 8 ब्राह्मण, 7 वैश्य, 9 माली और 28 अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। 

कांग्रेस की नजर इस बार जातिगत समीकरणों के साथ ही भाजपा के वोट बैंक पर भी है। कांगे्रस ने माली और एससी वर्ग पर बड़ा दांव खेला है। शहर में माली समाज परम्परागत रूप से भाजपा का समर्थक रहा है, ऎसे में कांग्रेस इस वर्ग को अपनी ओर करना चाह रही है। इसी तरह एससी वर्ग कांग्रेस की तरफ रहा है लेकिन गत कुछ चुनाव से भाजपा की तरफ रहा है। कांगे्रस  इसके साथ ही भाजपा के अन्य वोट बैंक वैश्य व ब्राह्मण वर्ग को भी साधने की कोशिश कर रही है। इसी तरह राजपूत, रावणा राजपूत, सिन्धी, मुस्लिम, गुर्जर, ओबीसी, कायस्थ, एसटी, सिक्ख आदि जातियों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। 

अजमेर उत्तर ए- अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, संगठन महामंत्री रोहित तम्बोली, उपाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, निर्मल प्रकाश दौसाया, हिमांशु गर्ग, दौलतराम नावरिया, मोहम्मद फकर हुसैन, नरेश सोलीवाल, विकास चौहान, राधेश्याम पंवार, सुनील सोलंकी, भागचंद तेजी, महासचिव श्री राजेन्द्र जादम, लालचंद जाटव, ठाकुर प्रसाद बिजौलिया, मुबारिक अली,  गिरीश आर पंवार, शेख मोहम्मद बादशाह, अशोक दौराया, मनोज साहू, दीपक वर्मा, सैयद मोहम्मद मुजाहिद, कोषाध्यक्ष विक्की जैन, सचिव कमल कृपलानी, मोहम्मद नफीस खान, सुनिता शर्मा, आनन्द प्रकाश मामा। प्रवक्ता साकेत गर्ग, ब्रज किशोर जोशी सोशल मिडिया प्रभारी दीपा पारवानी, मोहित शर्मा को नियुक्त किया गया है। 

अजमेर उत्तर बी-  अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, संगठन महामंत्री राजेश्वरी गहलोत, उपाध्यक्ष हेमसिंह, डॉ. एस.डी. मिश्रा, मालसिंह शेखावत, शब्बीर मंसूरी, अनुपमा दास, आरिफ खान, कैलाश फुलवारी, कमल सैन, सतीश वर्मा, मनोज जैन, महासचिव नरेन्द्र सिंह, अशोक सुकरिया, ब्रजेन्द्र राठौड़, आशीष लखन, गिरीश आसनानी, देवेन्द्र नलिया, प्रिंस आबिडाया, भवानी धाबाई, युनूस शेख, कमल किशोर गर्ग, कोषाध्यक्ष हितेश जैन, सचिव सद्दाम खान चीता, विकास जैदिया, रवि दग्दी, विष्णु भाटी प्रवक्ता  राजेश ओझा, विकास खारोल ,मीडिया प्रभारी समीर भटनागर, हरकेश ज़गरवाल को नियुक्त किया गया ।




Previous
Next

Related Posts