Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम की होगी घोषणा


कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम की होगी घोषणा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का निर्णय बुधवार को बेंगलुरु में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। दिल्ली में सीएम पद के दोनों दावेदार डीके शिवकुमार और   सिद्धारमैया ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष   मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की इसके बाद राहुल गांधी से भी इस बारे में विचार विमर्श किया गया। सोनिया गांधी शिमला में थी उनके पहुंचने के बाद उनसे अंतिम निर्णय होगा।

विवाद को सुलझाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी बुधवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में बैंगलोर मौजूद रहेंगे। 

ऐसा माना जा रहा है कि अब विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार की ओर से ही प्रस्ताव रखा जाएगा और उसके बाद सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री की घोषणा हो जाएगी। इसी के साथ नवनिर्वाचित नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे और 2 दिन बाद ही शपथ हो जाएगी।


Previous
Next

Related Posts