Saturday, 29 August 2026

कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित के कार्यग्रहण करने के साथ ही एकीकृत कर्मचारी महासंघ ने किया अभिनंदन और सहयोग का वादा


कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित के कार्यग्रहण करने के साथ ही एकीकृत कर्मचारी महासंघ ने किया अभिनंदन और सहयोग का वादा

डॉ.भारती दीक्षित जिला कलक्टर अजमेर ने मंगलवार को पद ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत अजमेर के पदाधिकारियों ने मुलाकात  कर उनका स्वागत किया। जिला कलक्टर  डॉ. भारती दीक्षित को अध्यक्ष एकीकृत महासंघ अजमेर और पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट  कर और मिठाई खिलाकर फूलों का गुलदस्ता  देकर स्वागत किया।

कर्मचारी वर्ग सदा प्रशासन के साथ रहेगा जिला कलक्टर को महासंघ के पदाधिकारियों ने यह वादा निभाया और जिला कलक्टर ने कहा कि मेरे द्वार सदैव जनता के लिए खुले रहेंगे।  उन्होंने कहा कि मैं सदैव राज्य कर्मचारियों को अपने साथ लेकर चलूंगी वह मेरे परिवार के सदस्य हैं और महासंघ एकीकृत के सभी पदाधिकारियों ने दिए विश्वास दिलाया कि हम जिला कलक्टर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके सभी कार्यों में सहयोग करेंगे। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट भावना गर्ग और अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिसोदिया मौजूद रहे। 

इस अवसर पर अजमेर जिला एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा, दिग्विजय नाथ शर्मा,  शिव सिंह, गोपाल शर्मा,गजेंद्र सिंह राठौड़,शहीद अहमद,भागचंद योगी,अरविंद शर्मा,हुकम सिंह,रामा,ओम प्रकाश,मोहनलाल और लक्ष्मण   के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद रहे।


Previous
Next

Related Posts