Saturday, 29 August 2026

राजनीति में लोक सेवा के लिए नहीं बल्कि मेवा के लिए आने लगे हैं: गडकरी


राजनीति में लोक सेवा के लिए नहीं बल्कि मेवा के लिए आने लगे हैं:  गडकरी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राजनीति में लोग सेवा के लिए नहीं बल्कि मेवा के लिए आने लगे हैं। लेकिन भैरों सिंह शेखावत ने दीनदयाल उपाध्याय के आर्थिक सामाजिक चिंतन को धरातल पर उतारकर अंत्योदय योजना लागू की थी । 

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने सोमवार को  खाचरियावास में  स्वर्गीय शेखावत के जन्म शती अवसर पर स्मृति सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय शेखावत ग़रीब एवं किसानों के  हितेषी  थे और जन संघ की विचारधारा को नहीं छोड़ा तथा जमींदारी प्रथा के विरोध में खड़े हो गए। 

उन्होंने कहा कि हम सत्ता बदलने का नहीं बल्कि समाज बदलने का काम करते हैं । यही कारण है कि मैं पोस्टर से चुनाव जीतने के बजाय अपनी सेवा से जीत में विश्वास रखता हूँ गडकरी ने कहा कि अगले चुनाव में वह कोई भी पोस्टर नहीं लगाएंगे तथा पिछली बार से भी ज़्यादा मतों से जीतेंगे।

पेट्रोल डीज़ल की गाड़ियों को बंद करने की चर्चा करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि भविष्य में पानी से गाड़ियां चलेगी और जयपुर दिल्ली का सफ़र 2 घंटे में 30 प्रतिशत कम किराये से संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, उपनेता सतीश पूनिया पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने भी सभा को संबोधित किया। भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत ने सभा का संचालन किया। स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी अपने परिवार से ही सभा में उपस्थित थे।



Previous
Next

Related Posts