Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन 15 मई को चार दिवसीय दौरे पर आएंगी, दोसा, अलवर, जयपुर, अजमेर और टोंक का दौरा


कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन 15 मई को चार दिवसीय दौरे पर आएंगी, दोसा, अलवर, जयपुर, अजमेर और टोंक का दौरा

कांग्रेस की  सह प्रभारी अमृता धवन सोमवार 15 मई को 4 दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रही है। वे दोपहर 1:05 बजे दिल्ली से विमान से रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने दोपहर 3:30 बजे दौसा में कार्यकर्ताओं की बैठक बुला रखी है। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद रात्रि विश्राम अलवर में  करेंगी। मंगलवार 16 मई को अलवर में महंगाई राहत शिविर में शामिल होंगी। 16 मई को जयपुर में रात्रि विश्राम रहेगा। 

17 मई को जयपुर में बैठक लेंगी। रात्रि विश्राम के बाद 18 मई को अजमेर में प्रातः काल 11:00 बजे महंगाई  राहत शिविर में भाग  लेकर रात्रि विश्राम करेंगी। 19 मई को टोंक में महंगा हीरा शिविर में भाग लेंगी और फिर वह जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Previous
Next

Related Posts