


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआरपीएफ के आईजी ने डीजीपी को 10 मई को एक पत्र भेजा। इस पत्र की प्रतिलिपि आईजी सुरक्षा व्यवस्था मुख्यालय, जयपुर पुलिस कमिश्नर और अजमेर के एसपी को भी दी गई है।
सीआरपीएफ आईजी ने पत्र में कहा कि सचिन पायलट को वाई प्लस सुरक्षा व्यवस्था दे रखी है। वे 11 मई से 15 मई तक जन संघर्ष पदयात्रा करेंगे ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार उन्हें आतंकियों का खतरा बना रहता है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाए।
सीआरपीएफ के आईजी के पत्र के बावजूद भी मौजूदा स्थिति में सचिन पायलट की सुरक्षा व्यवस्था जिस प्रकार से की जानी चाहिए वह नहीं हो पा रही है। जंगल में उन्हें रात बितानी पड़ रही है और लोकल पुलिस की व्यवस्था ठीक नहीं है। ऐसे में सीआरपीएफ ने सुरक्षा प्रदान कर रखी है। 15 मई को जन संघर्ष यात्रा पूरी हो जाएगी लेकिन डीजीपी के यहां से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई समीक्षा बैठक नहीं हुई और ना ही अतिरिक्त सुरक्षा दी गई।
उल्लेखनीय है किभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की जो व्यवस्थाएं सुरक्षा के तहत की गई थी। वे निश्चित तौर पर ठीक थी। जम्मू कश्मीर में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे इसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई थी।