Saturday, 29 August 2026

अधीर रंजन के विरोध के बावजूद कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का निदेशक किया नियुक्त


अधीर रंजन के विरोध के बावजूद कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का निदेशक किया नियुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। केंद्र सरकार ने रविवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी की।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश  डीवीई चंद्रचूड़,   लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता अधीर रंजन के बीच बैठक हुई और बैठक में सीबीआई निदेशकके लिए 3 आईपीएस अधिकारी कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूट, मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना और वरिष्ठ  आईपीएस अधिकारी ताज हुसैन का पैनल था उसमें से कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद  नाम पर मोहर लगाई गई। वही यह भी कहा जा रहा है कि  अधीर रंजन ने प्रवीण सूद के नाम पर एतराज जताया था। इसके बावजूद भी बहुमत के आधार पर सीबीआई निदेशक पद पर सूद की नियुक्ति कर दी गई। वर्ष 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सूद 2 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। वह मई 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन उनकी नियुक्ति के साथ ही उनका कार्यकाल मई 2025 तक रहेगा। मौजूदा सीबीआई के डायरेक्टर सुबोध कुमार जयसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने वाला है और उसी दिन नए डायरेक्टर के रूप में  सूद लेंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने राज्य के डीजीपी को नालायक कहां  था। इसके अलावा उन पर 25 मामले भी दर्ज किए गए। यही बात को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने उन्हें सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया है।

    Previous
    Next

    Related Posts