


पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2023 में रविवार को हॉकी वॉलीबॉल शूटिंग और लॉन टेनिस के मुकाबले खेले गए हॉकी प्रतियोगिता में उपमहापौर नीरज जैन, पार्षद महेंद्र राव और विनोद कुमार ने परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में शूटिंग प्रतियोगिता के शुरू में रविवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर परिचय प्राप्त किया। आज खेले गए मुकाबलों में हॉकी बॉयज कैटेगरी में प्रथम सत्र में पृथ्वीराज चौहान एकादश और कानपुर क्लब के मध्य मैच खेला गया। जिसमें पृथ्वीराज चौहान क्लब विजेता रहा, दूसरे मैच में केकड़ी क्लब व जवाहर स्कूल के बीच मैच खेला गया। जिसमें केकड़ी क्लब विजेता रहा।
इसी प्रकार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ और लोहागल टीम के मध्य मैच खेला गया। जिसमें सेंट जोसेफ विजेता हुई दूसरे मैच में पंचवटी टाइगर और आदर्श नगर टीम के मध्य मैच खेला गया। जिसमें पंचवटी टीम ने आदर्श नगर टीम को हराया तीसरे मैच में देवेंद्र कॉलेज और चर्च हॉल क्रिश्चियन गंज के मध्य खेला गया। जिसमें चर्च हॉल क्रिश्चियन गंज टीम विजेता रही। इसी प्रकार पर्वतपुरा एवं सेंट जोसेफ के मध्य मैच खेला गया। जिसमें सेंट जोसेफ विजेता रही अंतिम मैच में डीएवी बीपीएड कॉलेज और श्रीराम क्लब के मध्य मैच खेला गया जिसमें डीएवी बीपीएड क्लब विजेता रहा वॉलीबॉल के मैचे में भूपेंद्र यादव, कुलदीप राजपुरा, विक्रम सिंह, सज्जन सिंह और प्रदीप उपाध्याय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
उप महापौर नीरज जैन ने बताया कि मैराथन दौड़ 16 मई को सुबह 6:00 बजे पुरानी चौपाटी आनासागर लिंक रोड से शुरू होकर नई चौपाटी रीजनल कॉलेज पर समाप्त होगी जिसमें बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला कैटेगरी के प्रथम 6 प्रतिभागियों को व सीनियर सिटीजन कैटेगरी के प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।