Saturday, 29 August 2026

उपराष्ट्रपति धनखड़ की पुष्कर यात्रा पूजा-अर्चना कर लिया आर्शीवाद देश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना


उपराष्ट्रपति धनखड़ की पुष्कर यात्रा पूजा-अर्चना कर लिया आर्शीवाद देश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर हॉट जाट शिव मन्दिर में पूजा कर देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को पुष्कर पहुंचे। उनके साथ डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ भी थी।  उनकी आगवानी कृषि मंत्री लाल चन्द कटारिया, आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंघ, जिला कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूना राम जाट ने की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

धनखड़ ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना कर मंदिर के पुरातात्विक महत्व के बारे में भी चर्चा की ।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जाट शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर वहां फोटो प्रर्दशनी का अवलोकन भी किया । इस अवसर पर भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी, जिला प्रमुख सुशीला कंवर, भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा मौजूद रहे। 

Previous
Next

Related Posts