


कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद पार्टी हाईकमान ने रविवार शाम 6:00 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने तीन ऑब्जर्वर भेजे हैं जिसमें सुनील कुमार शिंदे, भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया शामिल है।
कांग्रेस विधायकों की ओर से एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाएगा कि हाईकमान जो भी निर्णय करेगा उसे हमें स्वीकार करेंगे। मुख्यमंत्री की दावेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता के समर्थकों ने मुख्यमंत्री के लिए पोस्टर बाजी शुरू कर दी है। इसके अलावा सीएम की दौड़ में एमबी पाटील और जी परमेश्वर भी शामिल है। ऐसा माना जा रहा है कि दो-तीन दिन में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो जाएगा ।