Saturday, 29 August 2026

जयपुर में हुए बम ब्लास्ट की 15वीं बरसी,कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के चलते आतंकवादी हुए मुक्त: सीपी जोशी


जयपुर में हुए बम ब्लास्ट की 15वीं बरसी,कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के चलते आतंकवादी हुए मुक्त: सीपी जोशी

जयपुर में 13 मई 2008 को हुए बम ब्लास्ट में मारे गए 71 लोगों और कई सैकड़ों घायल लोगों को न्याय नहीं मिलने के संबंध में भाजपा अपराधियों के खिलाफ और उन सभी पीड़ित परिवारों जो न्याय की आस लगाकर बैठे हैं बम ब्लास्ट को 15 वर्ष पूर्ण हो गए हैं लेकिन अभी तक उन हत्यारों को फांसी के तख्ते तक नहीं पहुंचाया जिसका कारण निश्चित ही कांग्रेस सरकार की लचर और कमजोर पैरवी रहा। कांग्रेस सरकार के इस कृत्य से आज हत्यारे बेखौफ हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  और सांसद सीपी जोशी ने कहा क्या यही है न्याय 15 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठे हैं जिन हत्यारे आतंकवादियों को अब तक फांसी के तख्ते पर होना चाहिए था वह बेखौफ हैं कांग्रेस सरकार को शर्म आनी चाहिए जहा सैशन कोर्ट ने इन्हे फांसी दी थी। लेकिन कांग्रेस सरकार की कमजोर पैरवी के चलते इन्हें छोड़ दिया गया इसी क्रम में भाजपा द्वारा बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों की 15वीं बरसी पर जयपुर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा के पाठ और विरोध प्रदर्शन किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आज जयपुर के सभी वार्डों में हनुमान चालीसा के पाठ हुए और साथ ही जहां बम विस्फोट हुए उन क्षेत्रों में एक बड़ी सामूहिक जनसभा हुई जिसने कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान के नारे और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ और आतंकियों और कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि आतंकियों का सहयोग करने वाली सरकार अब नहीं चलेगी यह कोई सामान्य घटना नहीं थी यह जयपुर शहर को दहलाने वाली घटना थी, लेकिन उसके बावजूद भी कांग्रेस सरकार ने इसे बहुत ही साधारण समझ कर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आज संपूर्ण जयपुर की जनता और दुखी परिवार जिन्होंने अपनों को खोया वह भुगत रहे हैं। 

जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा बजरंगबली के आशीर्वाद के साथ हम सभी कार्यकर्ता ईट से ईट बजा देंगे लेकिन इन पीड़ित परिवारों को न्याय दिला कर ही रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts