


प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों व सवारी की होने वाली मृत्यु में कमी लाने हेतु शनिवार को संचालित बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरूद्ध एक दिवसीय सघन अभियान के तहत दोपहर 2 बजे तक करीब 25 अचार दुपहिया वाहन चालकों का चालान किया जा चुका है अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात श्री वीके सिंह ने स्वयं शहर के रामबाग और जेडीए सर्किल सहित अन्य स्थानों पर जाकर सघन अभियान का जायजा लिया।
अतिरिक्त महानिदेशक यातायात सिंह ने भीषण गर्मी के बावजूद यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदेश भर में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार लगन और निष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से मई माह में बढ़ने वाली सड़क दुर्घटनाओं मैं होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए शनिवार को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक यह सघन अभियान संभालित किया गया। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही के साथ ही जागरूकता के भी प्रयास किये गए।
सिंह ने प्रदेश के सभी दुपहिया वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए स्वयं की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से उपयुक्त गुणवत्ता का हेलमेट पहनने का आग्रह किया उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपने बच्चों को दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनाने का भी आग्रह किया।