Saturday, 29 August 2026

पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा के नेतृत्व में सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने सीएम गहलोत से की मुलाकात, सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की घोषणा


पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा के नेतृत्व में सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने सीएम गहलोत से की मुलाकात, सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की घोषणा

पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा के नेतृत्व में सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। सीएम गहलोत ने प्रतिनिधियों की मांगों को नियमानुसार पूरा कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव और ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद सरपंच संघ ने हड़ताल ख़त्म करने का निर्णय लिया। 

उन्होंने कहा कि अब सरपंचों ने ऐलान किया है कि सरपंचों ने महंगाई राहत कैंपों में आमजन को लाभान्वित कराने की  जिम्मेदारी भी ली।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव और ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूँ की सभी सरपंच गांव के चहुंमुखी विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे।



Previous
Next

Related Posts