Saturday, 29 August 2026

कर्नाटक की जीत में सोनिया, राहुल, प्रियंका और खड़गे की अहम भूमिका, ट्वीट जारी कर खुशी जाहिर की


कर्नाटक की जीत में सोनिया, राहुल,  प्रियंका और खड़गे की अहम भूमिका,  ट्वीट जारी कर खुशी जाहिर की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट प्रतिक्रिया में कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर ख़ुशी जताई।  सीएम गहलोत ने कर्नाटक जीत में कांग्रेस के  वरिष्ठ सीनियर नेताओं की भूमिका को श्रेय दिया। 

सीएम गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्षों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का नाम लेकर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का ज़िक्र किया।

सीएम गहलोत ने ट्वीट में लिखा, ''राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया।'



Previous
Next

Related Posts