Saturday, 29 August 2026

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार पहली कैबिनेट में अपने पांचों वादों को करेगी पूरा : राहुल गांधी


कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार पहली कैबिनेट में अपने पांचों वादों को करेगी पूरा : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में जीत का श्रेय वहां की जनता को दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में जो हमने 5 वादे किए हैं वह पूरे किए जाएंगे। 

राहुल गांधी ने  शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक के नेता और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर के काम किया उसी का परिणाम है कि कांग्रेस को यह बहुमत मिला है। उन्होंने कर्नाटक के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेताओं को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ पूजी पतियों की ताकत थी तो दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति। उन्होंने कहा कि शक्ति ने ताकत को हरा दिया।


राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमने नफरत और गलत शब्दों से यह लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि  मोहब्बत  यह लड़ाई लड़ी । उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों को मोहब्बत अच्छी लगती है और नफरत का बाजार बंद हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी अहम भूमिका है।

Previous
Next

Related Posts