Saturday, 29 August 2026

पायलट की जन संघर्ष पदयात्रा का तीसरा दिन, भीड़ बढ़ने से हाईकमान तक हलचल, 15 मई को होगी समापन पर आमसभा


पायलट की जन संघर्ष पदयात्रा का तीसरा दिन, भीड़ बढ़ने से हाईकमान तक हलचल, 15 मई को होगी समापन पर आमसभा

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की जन संघर्ष पदयात्रा का आज तीसरा दिन है। शनिवार को जयपुर जिले की सीमा में जन संघर्ष पदयात्रा आ चुकी है। इसी बीच कर्नाटक के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आ चुके हैं और अब रविवार को वहां मुख्यमंत्री का निर्णय भी हो जाएगा। यात्रा 15 मई को जयपुर में समाप्त हो जाएगी। अब यात्रा में भीड़ जुटने का सिलसिला तेज हो गई है और यह भी कहा जा रहा है कि जयपुर के महापुरा में सचिन पायलट भी अपनी एक जनसभा आयोजित कर सकते हैं।  उस जन सभा में क्या ऐलान होगा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। शनिवार को यात्रा का विश्राम जयपुर जिले के पालू गांव में होगा।

सचिन पायलट ने भी कर्नाटक चुनाव की जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण ही कांग्रेस के पक्ष में कर्नाटक में माहौल बना और आज हम जीत रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कर्नाटक की जनता ने ठुकरा दिया है। अब देश में भाजपा के पक्ष में माहौल नहीं है यह कर्नाटक के चुनाव ने जता दिया है। 

सचिन पायलट ने यह कहना शुरू कर दिया है कि वे तो राहुल गांधी के निर्देशों की पालना कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने निर्देशित किया था कि मंत्री और विधायकों को सप्ताह में 2 दिन 25 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों के बीच रहना चाहिए। मैं उसी के अनुपालन कर रहा हूं मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक तो आम लोगों के बीच नहीं जा पा रहे हैं। 

Previous
Next

Related Posts