Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस को बहुमत की संभावना, सरकार बनाने की कवायद शुरू, रविवार को बुलाई विधायकों की बैठक,कॉन्ग्रेस 119, भाजपा 75, जेडीए 23 और अन्य 7


कांग्रेस को बहुमत की संभावना, सरकार बनाने की कवायद शुरू, रविवार को बुलाई विधायकों की बैठक,कॉन्ग्रेस 119, भाजपा 75, जेडीए 23 और अन्य 7

कर्नाटक विधानसभा के वोटों की गिनती जारी है। रुझान के मुताबिक कांग्रेस बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मौजूदा स्थिति में कांग्रेसी 119, भाजपा 75 और जेडीएस 23 तथा अन्य 7 पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के नेताओं ने सरकार बनाने की कवायद तेजी से शुरू कर दी है । इसके लिए विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने के निर्देश दिए हैं। रविवार को दोपहर 12:00 बजे विधायकों की बैठक बुलाने का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम तय किया जाएगा। बेलगांव, धारवाड़ और हुबली में तीन हेलीकॉप्टर विधायकों को लाने के लिए तैनात कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए हैदराबाद में रिसोर्ट बुक किया है। डीके शिवकुमार चुनाव जीत गए हैं। 

    Previous
    Next

    Related Posts