Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की साझेदारी में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स राजस्थान चैप्टरके आयोजित डोमेस्टिक टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव: राजस्थान में 2019 की तुलना में आए 8 करोड़ अधिक घरेलू पर्यटक: राजीव अरोड़ा


 केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की साझेदारी में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स राजस्थान चैप्टरके आयोजित डोमेस्टिक टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव: राजस्थान में 2019 की तुलना में आए 8 करोड़ अधिक घरेलू पर्यटक:  राजीव अरोड़ा

लघु उद्योग निगम लिमिटेड अध्यक्ष और राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2019 की तुलना में राजस्थान में 8 करोड़ अधिक घरेलू पर्यटक आए हैं। यह दर्शाता है कि गोवा और केरल की तरह राजस्थान पर्यटन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मेलों और धार्मिक पर्यटन ने राज्य को आकर्षक बना दिया है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर ने शुक्रवार को होटल द रॉयल आर्किड, जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव के प्रथम  संस्करण का आयोजन हुआ। अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान औद्योगिक प्रोत्साहन योजना (रिप्स 2019) से पर्यटन उद्योग को लाभ हुआ है और राजस्थान सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद आश्चर्यजनक है कि केंद्र सरकार का बजट राजस्थान से मात्र दोगुना है जबकि उसे अन्य राज्यों को भी बजट आवंटित करना होता है।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) आरके सुमन ने कहा, ‘‘भारत सरकार का पर्यटन विभाग घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देता है, जो कोरोना के बाद बढ़ा है। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने कई तरह की नीतियां बनाई हैं। हम इस कॉन्क्लेव को आयोजित करने और हितधारकों से मिलने के लिए एडीटीओआई का सहयोग कर रहे हैं और जहां भी संभव होगा हम समर्थन करेंगे।”

राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष सैयद वली खालिद ने बताया  कि, “महामारी के दौरान अत्यधिक नुकसान उठाने वाले पर्यटन उद्योग के लिए घरेलू पर्यटन ने अत्यंत आवश्यक राहत प्रदान की है। फिर भी, घरेलू यात्रियों की मांगों को पूरा करने के लिए यह सेक्टर पूर्ण रूप से सुसज्जित नहीं होने के कारण पर्यटन सेवा प्रदाता घरेलू यात्रियों में वृद्धि से ज्यादा लाभान्वित नहीं हो सका।‘‘

इस अवसर पर जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एडीटीओआई अध्यक्ष पीपी खन्ना, एडीटीओआई उपाध्यक्ष आशीष सहगल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

कॉन्क्लेव के दौरान प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड समारोह का भी आयोजित किया गया, जिसमें पद्मश्री श्रीमती गुलाबो सपेरा को नृत्य के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - कला रत्न नृत्य सृजन पुरस्कार; हनीफ उस्ता को उस्ता कला में योगदान के लिए कला रत्न शिल्प सृजन पुरस्कार और भीम सिंह को पर्यटन में उनके योगदान के लिए पर्यटन रत्न उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार से नवाजा गया।

इससे पूर्व सम्मेलन की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कॉन्क्लेव का समापन एडीटीओआई उपाध्यक्ष आशीष सहगल के समापन भाषण और महेंद्र सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई), लगभग 850 से अधिक घरेलू टूर ऑपरेटरों और हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स का राष्ट्रीय निकाय है, जिसके सदस्य पुरे देशभर से है और भारत में पर्यटन का पुनरुद्धार के लिए सभी प्रकार की योजनाओं में अग्रणीय भूमिका निभा रहे है।



    Previous
    Next

    Related Posts