Saturday, 29 August 2026

40 लाख कीमत की अवैध शराब के 575 कार्टन बरामद, तस्कर गिरफ्तार


40 लाख कीमत की अवैध शराब के 575 कार्टन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बाड़मेर जिले के डीएसटी थाना गुडामालानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रक में मिर्ची के कट्टो के नीचे छुपा कर पंजाब से गुजरात जा रही 40 लाख रुपए कीमत की अंगेजी शराब के 575 कार्टन बरामद किए है। ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह निवासी थाना राणिया जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश की सूचना पर एएसपी सुभाष चंद्र व सीओ शुभकरण के सुपरविजन तथा एसएचओ रमेश कुमार ढाका के नेतृत्व में थाना गुडामालानी और डीएसटी टीम ने गांधव पुल पर मिर्ची से भरे ट्रक को रोक तलाशी ली। ट्रक में मिर्ची के कदमों के नीचे छुपा कर शराब के कार्टन रखे हुए थे।।

ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब के 575 कार्टन लोड थे। जिसमें मैकडॉल व्हिस्की की बोतलों के 478 और कार्टन 97 कार्टून थे। इस पर ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर शराब से भरा ट्रक जप्त किया गया। मुलजिम से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts