


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफार्म विभाग के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, जयपुर पर फीता काटकर किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने इस अवसर पर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुमित भगासरा को पदभार ग्रहण करवाया। कार्यालय उद्घाटन से पूर्व सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में विभाग के चेयरमेन सुमित भगासरा ने सोशल मीडिया विभाग के आगामी दो महिने का एक्शन प्लॉन प्रस्तुत किया| बैठक में प्रदेश संयोजक विक्रम स्वामी, प्रतीक सिंह, रंजना साहू, अनुपम शर्मा व डॉ. संजीव पुरोहित ने अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री आर. सी. चौधरी, मुख्यालय सचिव ललित तूनवाल, सचिव जसवंत गुर्जर ने भी अपने विचार रखे।