Saturday, 29 August 2026

वार्ड 65 में महंगाई राहत शिविर का आरटीडीसी चैयरमैन राठौड ने किया उद्घाटन और बाटे महंगाई राहत कार्ड


वार्ड 65 में महंगाई राहत शिविर का आरटीडीसी चैयरमैन राठौड ने किया उद्घाटन और  बाटे महंगाई  राहत कार्ड

राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंगाई राहत शिविर गुरुवार  को आयोजित किया गया जिसमें पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र  राठौड़ ने महगाई राहत शिविर का उद्घाटन किया। आरटीडीसी के चैयरमैन राठौड ने कहा कि प्रदेश में महंगाई राहत शिविर में लाखों परिवारों राहत शिविरों रजिस्ट्रेशन करवा कर योजनाओं का लाभ ले रहे है। आरटीडीसी चैयरमैन ने शिविर में उपस्थित लाभार्थियों से वार्ता कर महंगाई राहत कार्ड वितरित किए।


वार्ड पार्षद नौरत गुर्जर ने अध्यक्ष राठौड को 51 किलो कि माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अजमेर काग्रेस शहर महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर ने बताया कि  इस महंगाई राहत शिविर में राज्य सरकार द्वारा प्रति माह 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री, किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा योजना में फ्री राशन, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा योजना, नरेगा योजना में 125 दिन का रोजगार , 1000 रुपए पैंशन सहित राजस्थान सरकार के  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज जन आधार,बिजली का बिल (घरेलु और कृषि),  गैस डायरी व मोबाइल नंबर लेकर आने वाले लाभार्थी राहत शिविर में पहुंच कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे है।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास बिजली विभाग से सम्बधित कर्मचारियों सहित राहत शिविर में  पार्षद सर्वेश पारीक, अजमेर काग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल , वाहिद मोहम्मद मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, हेमंत , पंकज छोटवानी , गणेश चौहान, सुमित बंसल,राजेश ओझा सहित कई काग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Previous
Next

Related Posts