Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत की तारीफ़ में मेरे लिए सद्भावना नहीं, दुर्भावना,पायलट पर बोली चुनाव जो आ रहें हैं ,ना हम डरें,ना कभी डरेंगे: वसुंधरा राजे


सीएम गहलोत की तारीफ़ में मेरे लिए सद्भावना नहीं, दुर्भावना,पायलट पर बोली चुनाव जो आ रहें हैं ,ना हम डरें,ना कभी डरेंगे: वसुंधरा राजे

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि  2003 से लेकर अब तक अशोक गहलोत को कभी बहुमत नहीं मिला।इसलिए वे मुझे अपना सबसे बड़ा शत्रु और उनकी राह में काँटा मानते हैं। इसलिए उनकी तारीफ़ में मेरे लिए सद्भावना नहीं, दुर्भावना है,जैसे मुख में राम बग़ल में छुरी। उन्होंने सोच समझ कर मुझे नुक़सान पहुँचाने के लिए ऐसा बोला है। वरना वे तो 20 साल से मेरे ख़िलाफ़ अमर्यादित और आपत्ति जनक भाषा बोलते आ रहें हैं जिसे भूली नहीं हूँ मैं।

पूर्व सीएम राजे ने कहा राजनीति में दो क़िस्म के लोग हैं। एक कर्मवीर, दूसरा बयान वीर। बयान वीर बयान देने और कर्म वीर काम करने में माहिर होते हैं।बयान वीर कांग्रेस में खूब है,भाजपा में नहीं। एक बड़े बयान वीर धोलपुर से बोले,तो छोटे बयान वीर आज गुरुवार को अजमेर से।कोई नागौर से बोलता है।चुनाव जो आ गये।ऐसे में सब का टारगेट मैं।मक़सद मुझे कैसे हानि पहुँचे बस।

पूर्व सीएम गुरुवार को छोटी खाटू (नागौर) में बोल रही थी। वे खरनाल भी गई जहां समिति के लोगों ने उनके मस्तक पर तेजाजी की जन्म स्थली की मिट्टी का तिलक लगा कर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी पूजी जाती है,पर यहाँ तो जिधर देखो उधर ही महिला पर कीचड़ उछालने की प्रतिस्पर्धा चल रही हैं।एक महिला से इतना डर।ये भी कहा कि अमर्यादित भाषा बोलना महिला के संस्कारों में नहीं है,पर ऐसे लोग कान खोल कर सुन लें - ना हम डरें,ना कभी डरेंगे। ना हम पीछे हटे,ना कभी हटेंगे। महिला शक्ति ठान लें तो तूफ़ान भी रास्ता बदल लेते है।श्रीमती राजे ने हनुमान चालीसा की चौपाई सुनाई ‘सब सुख लहै तुम्हारी सरना,तुम रक्षक काहू को डरना।’ उन्होंने कहा कि अब महिलायें संगठित हो कर ऐसे लोगों को जवाब दें।उनका रास्ते भर क़रीब 50 जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा सरकार बदलो हालत बदल जाएँगे।

उन्होंने पूर्व मंत्री स्व.हरीश कुमावत और स्व.लोकेंद्र कालवी को श्र्द्धांजलि भी अर्पित की। पूर्व सीएम राज्य के साथ जयपुर से  भाजपा सांसद राम चरण बोहरा,  पाली से सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत,पूर्व सांसद राम सिंह कसवा,पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री सीआर चौधरी,अजय सिंह किलक, यूनुस खान,राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक मंजु बाघमार, श्रीराम भीचर,विजय सिंह नावाँ, सुखराम नेतड़िया,केके विश्नोई मौजूद रहे।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुरुवार को नागौर में खरनाल स्थित वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट को राजे ने 21 लाख रुपए की राशि भेंट की। दो दिन पहले मंगलवार को आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक के बाद एक 7 ट्वीट कर आरोप लगाए थे कि राजे ने 2008 में तेजाजी मंदिर के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।

Previous
Next

Related Posts