


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भ्रष्टाचार के खिलाफ और युवाओं की आवाज बनने के लिए गुरुवार को अजमेर से शुरू होने वाली जन संघर्ष पदयात्रा के लिए सुबह जयपुर से अजमेर के लिए रानीखेत ट्रेन से रवाना हुए।
अजमेर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सचिन पायलट ने कहा कि ये जनसंघर्ष यात्रा जनता के बीच जाने की यात्रा और उनकी बात सुनने की यात्रा है। जिसकी आज से शुरुआत हो रही है।
पेपरलीक से बहुत लोगों को पीड़ा है। कुछ कार्रवाई हुई, लेकिन पुख्ता कार्रवाई से एक मैसेज देना चाहते हैं। लोगों का विश्वास कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा पेपर लीक रोकने में जो कामयाबी मिलनी चाहिए थी वो हमें मिली नहीं।
ये यात्रा किसी के विरोध या खिलाफ में नहीं है। ये यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ है। पहले कहा गया इसमें कोई शामिल नहीं है फिर कटारा पकड़ा गया। वसुंधरा के कार्याकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ उन पर आज के दिन तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वे सीधे ही घूघरा गांव में स्थित अशोक उद्यान में आयोजित जनसभा के लिए रवाना हो गए।